भाजपा द्वारा ज़िला पटियाला उतरी टीमों का गठन।
Published On: fastway.news, Date: Feb 06, 2019
राजपुरा: 6 फरवरी (राजेश डाहरा)
आज भाजपा ज़िला प्रधान नरिंदर नागपल व किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह चीमा की अगुवाई में एक विशाल मीटिंग का आयोजन स्थानीय होटल में किया गया।जहां पर जिला की भाजपा टीम की कार्यकारिणी घोषित की गई ।इस मौके पर भाजपा ज़िला प्रधान नरिंदर नागपाल ने मंडल और महिला मोर्चा और किसान मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित की गई । जिसमे श्रीमती नरिंदर कौर को महिला मोर्चा की प्रधान,नवीन बंसल को युवा मोर्चा का प्रधान, जयमल सिंह को एस सी मोर्चा प्रधान,रघुवीर सिंह किसान मोर्चा प्रधान,जसवंत सिंह बी सी मोर्चा प्रधान और डॉक्टर सलीम खान को अल्पसंख्यक प्रधान घोषित किया गया।